खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का 32वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली डेयर डेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अगर दिल्ली को इस टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद जतानी होगी तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हर कीमत पर इस मैच को ही नहीं करीब-करीब हर मैच को जीतना होगा। दिल्ली डेयर डेविल्स के इस सीजन में खेले गए अपनेे आठ मैचों में उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो ही मैच अब तक टीम जीत पाई है।
अशोक गहलोत ने सीएम वसुंधरा राजे को लिया आड़े हाथ, कही ये बड़ी बात!
इसी कारण वह पॉइंट टेबल पर आठवें नंबर पर बनी हुई है और लगता है कि दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट से करीब-करीब बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है। दिल्ली के सामने अब आने वाले हर मैच एक चुनौती की तरह होंगे जो उसे जीतने ही पड़ेंगे, हालांकि ये आसान काम नहीं है। गौतम गंभीर के कप्तानी छोडऩे के बाद श्रेयस अय्यर को दिल्ली की कमान सौंपी गई। बतौर कप्तान इस सीजन में श्रेयस ने पहले ही मैच में कोलकाता के खिलाफ 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली थी।
मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोन पर बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल!
इस मैच में दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ 55 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके अगले ही मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इस मैच में देखा जाएं तो बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन मिला जुला रहा था। लेकिन कप्तान अय्यर को आने वाले मैचों में टीम के खिलाडिय़ों के अंदर एक नया जोश भरते हुए सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कराना होगा। वहीं बात करें अजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल की तो मुंबई इंडियंस को 3 विकेट में मात देने के बाद खिलाडिय़ों में उत्साह था, लेकिन इसके बाद वे अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को सनराईजर्स हैदराबाद से 11 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
माही गिल का कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा, डॉयरेक्टर ने कहा नाइटी में...
हालांकि इस मैच में कप्तान अजिक्य रहाणें ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली थी लेकिन उकसे बाद भी वे टीम को जीत दिलानें में असफल रहे थे। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले है जिसमें से टीम को तीन मैचों में जीत मिली है जबकि चार मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। रॉयल्स पॉइंट टेबल पर अभी 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। अगर राजस्थान को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।