खेल डेस्क। मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मैच में 3 रन से हरा दिया और इस जीत के हीरो इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट निकाले। इस जीत से मुंबई की प्ले ऑफ में जाने की सम्भावनाये बढ़ गयी है। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक विशेष बयान दिया है।
बुमराह ने कहा कि, "जब भी आप गेंदबाजी करते हैं, तो स्पष्ट योजना का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मैं योजना बना रहा हूं और जिस भी स्थिति मैं गेंदबाजी करता हूँ, मैं खुद को वापस लाता हूं। मैं बस विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करता हूँ और यह एक अच्छा दिन था, इसलिए यह अच्छी तरह से चला गया"
बुमराह ने आगे कहा कि "हम पहले ही जानते थे कि राहुल पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाजों की बैठक में हम आम तौर से हर खिलाड़ी के बारे में बात करते है। मैंने शेन बॉण्ड और मलिंगा के साथ बातचीत की थी। इन विकेटों का पूरा श्रेय हमारे कोच और सलाहकार को जाता है।