Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ ने प्रसंशको से मांगी माफी किया ये दिल छु जाने वाला पोस्ट

इस आईपीएल सीजन से बाहर होने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स पहली टीम बन गई है। दिल्ली का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम की कप्तानी पहले गंभीर के हाथों में थी। बाद में श्रेयश अय्यर को नया कप्तान बनाया गया। टीम के कई खिलाड़ी इस बार फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

वहीं कई खिलाड़ी चोट की वजह से आईपीएल नहीं खेल पाए। बेंगलुरू से मिली हार के बाद दिल्ली आईपीएल से बाहर हो गई। टीम के सीईओ हेमंत दुआ ने इस हार के बाद बेहद ह्रदयस्पर्शी ट्वीट किया है।

चोट पड़ी टीम पर भारी

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल 2018 का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। टीम के रिटेन गेंदबाज कगीशो रबाडा पीठ की चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए थे। वहीं क्रिस मॉरिश को भी चोट की वजह से बाहर होना पड़ा।

टीम की लगातार हार से परेशान टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद दिल्ली की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयश अय्यर के हाथों में सौंपी गई।

कई दिग्गज खिलाड़ियों ने किया निराश

दिल्ली डेयरडेविल्स के कई खिलाड़ी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में असफल रहे। फ्रेंचाइजी को ग्लेन मैक्सवेल और लियाम प्लंकेट पर काफी भरोसा था। लेकिन वो छाप छोड़ने में असफल रहे। यही वजह रही कि दिल्ली डेयरडेविल्स प्ले ऑफ में पहुंचने में असफल रही। टीम के सीईओ हेमंत दुआ टीम के प्रदर्शन से काफी निराश थे।

सीईओ ने किए दिल को छू लेने वाले ट्वीट

टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद सीईओ हेमंत दुआ ने फैंस के लिए दिल छूने वाले ट्वीट किए। साथ ही उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी किया।  ट्वीट करते हुए दुआ ने लिखा कि,

”यह एक और कठिन वर्ष रहा है। हम दिल्ली के सामने बेहतर करने में असफल रहे। मैंने आपकी ट्वीट पढ़ी और हम सभी आपकी तरह ही निराश हैं! एक-दो मुकाबलों से ज्यादा हम सभी जीतना चाहते थे।”

2/3 all of us here at @DelhiDaredevils … we have hired the best coaches and bought players which are the best and you all most of you agreed post auction. Injuries took away @Tipo_Morris and @KagisoRabada25 and few of our senior players were not in form or took while to click

— Hemant Dua (@inspiranti) May 12, 2018

The post आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ ने प्रसंशको से मांगी माफी किया ये दिल छु जाने वाला पोस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.