खेल डेस्क। आईपीएल 2018 का पहला प्ले ऑफ मैच मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2018 की अंक तालिका शीर्ष पर समाप्त हुई जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी लीग मैच जीतने के बाद रन-रेट से दूसरा स्थान हासिल किया। केन विलियमसन और एमएस धोनी अब तक लीग में सबसे कुशल कप्तान के रूप में उभरे है।
इस मैच का विजेता सीधे 27 मई को फाइनल में पहुंच जायेगा जबकि हारने वाले टीम को इस आईपीएल में एक और मौका मिलेगा। हारने वाले की टीम दूसरे प्ले ऑफ में जीतने वाली टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा।
सीएसके की और से अंबाती रायुडू 586 ने अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है उनके आलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।
संभावित एकादश :
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, फफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, दीपक चहर, केएम असिफ, गायब सेठ, लुंगी Ngidi, ध्रुव शोरी, मुरली विजय , सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शारदुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कैप्टन), शिखर धवन, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, तुलसी थम्पी, टी नटराजन, सचिन बेबी , बिपल शर्मा, मेहदी हसन, तनमय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवाइट, रशीद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और क्रिस जॉर्डन।