Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने CBSE को लेटर लिख रखी ये डिमांड, सभी बच्चों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

नई दिल्ली। सीबीएसई ने कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए रोजाना खेल के पीरियड को अनिवार्य कर दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई के एक फैसले की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इसे सभी कक्षाओं में इसे लागू करने की मांग भी की है।

सचिन तेंदुलकर

तेंदुलकर ने सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवल को लिखे पत्र में कहा कि मोटापे के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है जो गंभीर चिंता की बात है। अस्वस्थ युवा देश के लिए किसी महामारी की तरह है। देश में मजबूत खेल संस्कृति इस मामले से निपटने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के लिए सीबीएसई का यह कदम बहुत ही काबिलेतारीफ और एक सही दिशा में उठाया गया कदम है।

पत्र में सचिन ने आगे लिखा, ‘‘चूंकि इस पहल का समग्र उद्देश्य बच्चों में मोटापा को रोकना है, इसलिए बोर्ड अन्य सभी कक्षाओं में भी स्वास्थ्य और फिटनेस को अनिवार्य बनाने पर विचार करना चाहिए।’’

बोर्ड ने स्कूलों को खेल को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें कक्षा नौ से 12 तक रोजाना खेल के पीरियड रखने को कहा गया है ताकि छात्रों को सुस्त जीवनशैली से बचाया जा सके। 150 पन्नों का खेल दिशानिर्देश में उसे लागू करने और तौर तरीके के बारे में बताया गया है।

स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा पर केंद्रित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में अब हर दिन ‘‘खेल’’ का एक पीरियड (कक्षा) रखना अनिवार्य होगा, जिसमें बच्चों को खेल के मैदान में जाना होगा। नियमावली में उल्लेखित शारीरिक गतिविधियां करनी होगी और उसके अनुसार ही उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे।

 

 

The post सचिन तेंदुलकर ने CBSE को लेटर लिख रखी ये डिमांड, सभी बच्चों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.