चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच आईपीएल 2018 का आखिरी लीग मुकाबला आज 20 मई रविवार को खेला जाना है.
आपकों बता दे, कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए इस मैच को बहुत बड़े अंतर से जीतना होगा.
दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके है 19 आईपीएल मैच

आपकों बता दे, कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आईपीएल में कुल 19 मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 11 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते है और 8 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते है.
पिच रिपोर्ट

महराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन पुणे की पिच एक स्लो पिच है. इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पा रहे है. इस मैच में भी यह पिच गेंदबाजो के लिए ही मददगार होगी. हालाँकि, दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज है जो अपनी टीमों के लिए अच्छे स्कोर कर सकते है.
चेन्नई ने जीता टॉस

आपकों बता दे, कि किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
अगर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को प्लेऑफ़ में पहुंचना है, तो चेन्नई से मिले हुए लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर ही चेस करना होगा या फिर 73 रनों के अंतर से जीतना होगा.

Kings XI Punjab (Playing XI): Lokesh Rahul(w), Chris Gayle, Aaron Finch, David Miller, Karun Nair, Manoj Tiwary, Axar Patel, Ravichandran Ashwin(c), Andrew Tye, Mohit Sharma, Ankit Rajpoot
The post CSKvsKXIP : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, पंजाब को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए इस समीकरण की जरुरत appeared first on SportzWiki Hindi.