स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आपको FIFA वर्ल्डकप का इंतजार कर रहें है तो जल्द ही आपका यह इंतजार खत्म होने को है। अगर आपकी पसंद की टीम ब्राजील है और उसको जीतना देखना चाहते है तो आपका यह सपना सच हो सकता है। 2014 में शायद आपका यह सपना सेमीफाइनल में पहुच कर टूट गया था लेकिन अब इस साल की सबसे बहेतर टीमों में से टॉप पर ब्राजील को माना जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की दुनिया का महानतम फुटबॉलर पेले का भी मानना है की ब्राजील सबसे मजबूत टीम है और साथ ही उन्हीने ने कहा कि ब्राजील टीम के नये कोच टिटे ने जबरदस्त टीम तैयार की है जो इतिहास रचने में सक्षम है. कहा,;जो ब्राजीली हैं और जिनका ब्राजील पर भरोसा है, उनके लिए यह टीम हमेशा खिताब की प्रबल दावेदार रहेगी।
ब्राजील टीम ये खिताब पांच बार अपने नाम कर चुकी है। और इस साल की सबसे मजबूत टीमों से एक है।ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था और 2014 में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
Herald