Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA वर्ल्ड कप : इन खिलाड़ियों ने खेले है फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार रूस फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में लगभग एक महीने तक रूस की 11 जगहों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी और तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट ने फुटबॉल जगत को कई स्टार खिलाडी दिए है लेकिन कुछ ही खिलाड़ी है जो कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई बार नजर आये है। आइये जानते है FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडी कौनसे है।

डिएगो माराडोना -

डिएगो माराडोना अर्जेंटीना के लिए 4 वर्ल्ड कप 1982, 1986, 1990 and 1994 में खेल चुके है। 1986 में मैक्सिको में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की चैंपियन टीम के कप्तान माराडोना ही थे। माराडोना की कप्तानी में ही अजेंटीना 1990 में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी जहाँ उसे जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था।

माराडोना अपने करियर में कुल 21 वर्ल्ड कप मैच खेले थे जिसमे से उन्हें 12 मैचों में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा था जबकि 5 मैच ड्रा रहे थे।

Uwe Seeler -

जर्मनी के स्ट्राइकर Uwe Seeler माराडोना की तरह ही वर्ल्ड कप के चार संस्करणों 58,62,66 और 70 के दौरान कुल 21 वर्ल्ड कप मैच खेल चुके है। हालाँकि इस दौरान उनकी टीम कभी चैंपियन नहीं बनी लेकिन 1966 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में रनर अप रही थी। इन 21 मैचों में से टीम को 13 मैचों में जीत मिली थी जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और बाकी 4 मैच ड्रा रहे थे। Seeler ने 21 मैचों में कुल 9 गोल किये थे।

पाओलो माल्डिनी -

इटली और एसी मिलान के डिफेंडर माल्डिनी 1990 से लेकर 2002 तक चार वर्ल्ड कप के 23 मैच खेल चुके है। फुटबॉल जगत में केवल कप ही एक ऐसे ट्रॉफी है जिसको उठाने का अवसर माल्डिनी को कभी नहीं मिला। माल्डिनी द्वारा खेले गए इन 23 मैचों में टीम ने 14 जीते थे जबकि 6 मैच ड्रा और 3 हार का सामना करना पड़ा था।

मिरोस्लेव क्लोज -

वर्ल्ड क इतिहास के टॉप स्कोरर मिरोस्लेव क्लोज के नाम फुटबॉल वर्ल्ड कप में 16 गोल दर्ज है। जर्मनी के इस स्ट्राइकर ने अपने देश के लिए 2002, 2006, 2010 और 2014 के वर्ल्ड कप में भाग लिया। क्लोज ने 2014 में रिओ में आयोजित हुआ वर्ल्ड कप भी जीता था। क्लोज ने जर्मनी के लिए 24 वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

लोथार मैथियस -

जर्मनी के पूर्व कप्तान लोथार मैथियस ने अपनी कप्तानी में 1990 में इटली में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। एंटोनियो कार्बाजल और गियानुल्गी बफ़ोन के अलावा मैथियस 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी है। मैथियस 1982 से लेकर 1998 तक इस टूर्नामेंट के पांच संस्करणों में 25 मैचों में खेल चुके है।



Herald