स्पोर्ट्स डेस्क:टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का जन्म आज के दिन 27 मई 1962 को हुआ था और शास्त्री का आज 56वां जन्मदिन है। शास्त्री का 17 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के लिए चयन हुआ और शास्त्री ने भारतीय टीम के लिए 1981 से 1992 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। शास्त्री ने अपने टेस्ट में 80 टेस्ट मैच में 3830 रन और 150 वनडे में 3108 रन बनाए है।
रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 घंटे से ज्यादा बैटिंग करके सब लोगों को चौंका दिया था। रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर भी रह चुके हैं और रवि शास्त्री ने क्रिकेट मैच की कमेंट्री भी कर चुके है। वर्तमान में रवि इंडिया टीम के मुख्य कोच बने हुए है।
शास्त्री एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं और शास्त्री की कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी। शास्त्री ने अपनी गेंदबाजी से 200 विकेट लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Herald