Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 IPL 11 : इस गेंदबाज ने झटके इस सीजन में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 4 विकेट

इंटरनेट डेस्क: एंड्रयू टाई आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है। टाई ने इस सीजन में अब तक सबसे शानदार गेंदबाजी की है और सबसे टॉप पर विराजमान है।

Post Image

एंड्रयू टाई ने इस सीजन में अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनाने वाले टाई एकमात्र ही खिलाड़ी है। टाई आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, गुजरात लायंस व सीएसके की ओर से मैदान में उतर चुके है।

Post Image

किंग्स इलेवन पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में तीन बार एक पारी में 4 विकेट लेने में सफलता हासिल की है। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है।

Post Image

आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे एंड्रयू टाई ने आईपीएल करियर में अभी तक 19 मैच खेले है और 36 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।



Herald