इंटरनेट डेस्क: आईपीएल 11 का पहला क्वालीफायर मैच दो साल से मैदान में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहले क्वालीफायर मैच में सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए।
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत खराब रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन 0 पर पवेलियन लौट गए। वॉटसन के आउट होने के बाद फाफ डू प्लेसिस व सुरेश रैना ने पारी को आगे बढ़ाया।
रैना के 22 रनों पर आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। लेकिन डू प्लेसिस ने एक छोर थामी रखी और 67 रन नाबाद बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचा कर ही पवेलियन लौटे।
Herald