इंटरनेट डेस्क: इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। अंतिम ओवर्स तक चले इस रोमांचक मुकाबले में धोनी एंड कंपनी में हैदराबाद को 2 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 139 रन ही बना पाई। अहम मुकाबलें में हैदराबाद को आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन शून्य पर ही पवेलियन लोट गए। कप्तान विलियम्सन भी इस मैच में नहीं चल पाए।
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत भी खराब रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन खाते खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। हैदराबाद के गेंदबाजों ने छोटे लक्ष्य को बचाने की भरपुर कोशिश की और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे।
सीएसके के ओपनर बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस एक छोर थामे रहे है और टीम हित के लिए 42 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाकर ही पवेलियन लौटे। डू प्लेसिस को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
Herald