Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है IPL में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड  

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिस गेल आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की और से मैदान में अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रहे है। गेल ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड धराशायी किए है।

Post Image

क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू, कोलकाता नाइटराइडर्स व किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतर चुके है। गेल ने आईपीएल में 108 मैचों की 107 पारियों में 3937 रन बनाए है। गेल का आईपीएल में 175 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।

Post Image

क्रिस गेल ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड पर अपना कब्जा कर रखा है। कैरेबियाई के इस आक्रामक बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 20 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामलें में टॉप पर है।

Post Image

क्रिस गेल ने आईपीएल के 11वें सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है। गेल ने इस दौरान इस सीजन में 311 रन बनाए है। गेल का इस सीजन में 104 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है। गेल के बल्ले से ही इस सीजन का पहला शतक निकला है।



Herald