इंटरनेट डेस्क: आरसीबी की कमान संभाल रहे विराट कोहली ने आईपीएल करियर में अभी तक 161 मैचों की 153 पारियों में सबसे ज्यादा 4932 रन बनाने में सभलता हासिल की है। विराट का आईपीएल में 113 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल में 172 मैचों की 168 पारियों में 4855 रन बनाए है। सुरेश रैना इस मामलें में दूसरे नंबर के बल्लेबाज है।
रोहित शर्मा आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है। रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में 172 मैचों की 167 पारियों में 4480 रन बनाने में सफलता हासिल की है।
केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर मैदान में नजर आ रहे है। गौतम गंभीर ने आईपीएल करियर में 154 मैचों की 152 पारियों में 4217 रन बनाए है। गंभीर काआईपीएल में 93 रन बेस्ट स्कोर है।
Herald