स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 का आज 53वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए यह मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद जैसी दिग्गज टीम को मात दी थी।
साथ ही बताया जा रहा है की आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में से जो भी टीम हारेगी वो प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। बात करें पॉइंट टेबल की तो बैंगलोर और राजस्थान दोनों के 13-13 मैचों में छह- छह जीत के साथ 12-12 अंक हैं और पॉइंट टेबल पर क्रमश: पांचवे और छठे पायदान पर है।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, डार्सी शॉर्ट, कृष्णप्पा गौतम, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, श्रेयस गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, एस मिथुन, बेन लॉफलिन, महीपाल लोमरोर, आर्यमन बिड़ला, जतिन सक्सेना, दुष्मांता, हेनरिच क्लासेन, ईश सोढी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैककुलम, एबी डीविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वाशिंगटन सुंदर, कुलवंत खजरोलिया, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, कोरी एंडरसन, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी।
Herald