Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : इन भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीजन में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये दिग्गज 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन में सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बरस रहा है। धोनी ने इस सीजन में अभी तक 10 मैचों में 360 रन बनाए है। धोनी इस सीजन में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से सबसे ज्यादा 27 छक्के लगाए है।

Post Image

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस साल मैदान में चौके छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अंबाती रायूडु ने इस सीजन में 10 मैच खेले और इस दौरान 423 रन बनाए है। रायूडु ने इस सीजन में धोनी के बाद सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाए है।

Post Image

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है। अय्यर ने इस दौरान 351 रन बनाने में सफलता हासिल की है। अय्यर ने इस सीजन में अभी तक 21 छक्के जड़ने में सफलता हासिल की है।

Post Image

दिल्ली डेयरडेविल्स के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है। पंत ने इस दौरान 393 रन बनाने में सफलता हासिल की है। ऋषभ पंत ने इस सीजन में अभी तक 20 छक्के लगाने में सफल हुए है।



Herald