स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनों के विशाल अंतर से हरा कर इस सीजन में अपनी प्लेआॅफ की उम्मीद को कायम रखा है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के 211 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरूआत खराब रही। नरेन जल्द ही पवेलियन लोट गए। मुंबई की ओर से क्रिस लिन व राणा ने सबसे ज्यादा 21—21 रन बनाए।
कोलकाता नाइटराइडर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रनों पर ही ढेर हो गई और मुंबई इंडियंस की टीम ने 102 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल कर प्लेआॅफ की उम्मीदों का कायम रखा रखा है।
मुंबई इंडियंस की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने केकेआर के विरूद्ध इस करो या मरो के मैच में 21 गेंदों पर 62 रनों की आतिशी पारी खेली और मैन आॅफ द मैच जीतने में कामयाबी हासिल की।
Herald