स्पोर्ट्स। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में प्लेऑफ की पहुँचने की अपनी उम्मीदों को बरक़रार रखा। इस मैच के बाद 12 मैचों में 5 जीत के साथ बैंगलोर की टीम 10 अंकों के साथ सांतवे स्थान पर बनी हुई है वहीं जहाँपहले पंजाब आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही थी लेकिन अब इस मैच में हार के बाद उसके लिए प्लेऑफ में पहुँचने की राह और मुश्किल हो गई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम पुरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 15.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन आरोन फिंच ने 26 और केएल राहुल ने 21 रन बनाये। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 3 खिलाडी रनआउट हुए। बैंगलोर की तरफ से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बैंगलोर की टीम ने मात्र 8.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 10 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। बैंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने 28 गेंदों में 48 रन और पार्थिव पटेल ने 22 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। कोहली ने अंकित राजपूत की गेंद पर चौका लगाकर टीम को एक आसान जीत दिला दी।
गौरतलब है कि पुंजाब को कोलकाता के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था और अब पंजाब की टीम अंकतालिका में पांचवे स्थान पर पहुँच गयी है। राजस्थान की टीम समान अंक लेकिन नेटरनरेट में आगे होने से चौथे स्थान पर है। अब पंजाब की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुँचने की राह और भी मुश्किल हो गई है। चेन्नई और हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
Herald