दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक खास नोटिस जारी किया गया है, जिसमे उनको 100 करोड़ रूपए जमा करने का नोटिस जारी किया गया है. दरअसल यह मामला कुछ सालों पहले का है जब कोच्ची टस्कर्स केरला नाम की एक फ्रेंचाईज को आईपीएल के बीच सत्र में स्थगित कर दिया गया था और 550 करोड़ की फाइन लगाई गयी थी.
तो वहीं अब एक बार फिर यह मामला सुर्ख़ियों में है और बीसीसीई को 100 कोर्ड रूपए चुका कर इस टीम के लिए एक जगह बनाने की बात कही गयी है.

बता दें कि, एक तरफ हर खिलाड़ी आईपीएल सीजन 11 में धमाल मचा रहे हैं, तो वहीं बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है. आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार चल रहा है और कई नए रिकॉर्ड बनते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को एक नोटिस जारी कर एक ख़ास बात साझा की है और बोला की KTK (कोच्ची टस्कर्स केरला) के लिए एक स्टे के तौर पर रकम जमाकर उसको सुनिश्चित जगह प्रदान करे. बता दे कि कोच्ची टस्कर्स केरला साल 2011 में पुणे वारियर्स के साथ आईपीएल में शामिल हुई थी, जिसमे 17 खिलाड़ियों को लिया गया था.

कोच्ची टस्कर्स का पहला मैच बंगलौर के साथ 9 अप्रैल 2011 को खेला गया था, जिसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं इसके कुछ दिनों बाद बीसीसीआई ने अवमानना और नियमों का उलंघन करने के मामले में दोषी पाते हुए टीम को स्थगित कर दिया था.

साथ ही टीम पर फाइन के तौर पर 550 करोड़ रूपए का जुर्माना ठोका था. तो वहीं अब एक बार फिर यह मामला सुर्ख़ियों में है जब सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को टीम के लिए जगह सुनिश्चित करने के साथ 100 करोड़ रूपय जमा करने का नोटिस जारी किया है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है. क्या KTK अगले साल 2019 में एक बार फिर आईपीएल का हिस्सा बन पायेगी.
The post IPL 2018 के बीच सुप्रीमकोर्ट ने बीसीसीआई को जारी किया नोटिस 100 करोड़ जुर्माना देकर इस टीम को करे आईपीएल 2019 में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.