Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 -आईपीएल के 11 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये अजब करिश्मा, जानिए


आईपीएल में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में एक दुर्लभ सयोग बना है जो आजतक क्रिकेट के इतिहास में नहीं बना। जी हां इस मैच में मात्र 2 गेंदों पर 26 रन बने। जो क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

जाने कैसे… 


पहले मैकुलम ने बनाये एक गेंद पर 13 रन -
दरअसल, 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर छक्का जड़ा, जो नो बॉल निकली।  इसके बाद फ्री हिट पर मैक्कुलम ने एक और छ्क्का जड़ दिया। यानी एक गेंद पर नो बॉल के एक रन के साथ कुल 13 रन बने।


फिर डि ग्रैंडहोम ने बनाये एक गेंद पर 13 रन -
उसी तरह आरसीबी की पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद का सामना कर रहे कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने मिशेल मैक्लेनघन को छक्का लगाया, जो नो बॉल निकली. इसके बाद जब फ्री हिट की बारी आई, तो उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया।  यानी एक गेंद पर नो बॉल के एक रन के साथ कुल 13 रन बने।  इस तरह दो गेंदों पर 26 रन बन गए।

इन्ही दो गेंदों की वजह से हार का सामना करना पड़ा मुंबई इंडियंस को -
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला 14 रनों से हार गयी।  विकेट होने के बावजूद मुंबई के बल्लेबाज स्कोर को चेज नहीं कर पाए। अब अगर मुंबई के गेंदबाजों ने मात्र दो गेंदों में 26 रन नहीं लुटाए होते तो आरसीबी का स्कोर 167 से घटकर 141 ही रहा होता। ऐसे में यह रन चेज आसानी से हो जाता और मुंबई को हार कर सामना नहीं करना पड़ता।