आईपीएल में हर रोज नया रोमांच देखने को मिलता है. सभी टीम प्लेऑफ में जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. सभी टीम लगभग 10-11 मैच खेल चुकी हैं. इसी के साथ ही प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुँच गई हैं. प्लेऑफ के लिए जंग में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मुकाबला हुआ.
शुक्रवार को मैच से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि वह इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी के ऑर्डर को ऊपर उठाना चाहते हैं. और उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इसके बारे में बात की थी.
क्रीज़ पर बिताना चाहते हैं ज्यादा समय

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैच के दौरान टॉस पर बोलते हुए धोनी ने कहा कि,
“वह क्रीज पर अधिक समय बिताना चाहते थे और उनके कोच ने उनपर दांव लगा लिया था. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि जब उनकी शैली की बात आती है तो उन्होंने बहुत कुछ नहीं बदला है.”
धोनी ने कहा,
“आईपीएल की शुरुआत से पहले मैंने फ्लेमिंग से बात की और कहा कि मैं ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहता हूं. जैसे ही मैं ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करता हूं, मैं आपको अच्छा रिटर्न दे सकता हूं.”
जब उनसे उनकी बल्लेबाजी शैली में किए गए किसी भी बदलाव के बारे में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया, “बहुत कुछ नहीं.”
शानदार खिलाड़ी हैं धोनी

सीएसके के लिए इस सत्र में बल्ले के साथ धोनी एक शानदार खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. साथ ही अभी तक वह 90 की औसत से 10 मैच में 360 रन बन चुके हैं. नंबर 4 और 5 में बल्लेबाजी करते हुए, धोनी ने इस सीजन में तीन अर्धशतक जड़े हैं और इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा अधिकतम हिट की सूची का नेतृत्व किया है. 36 वर्षीय ने अब तक 10 पारी में 27 छक्के और 19 चौके लगाए हैं.
छक्के लगाने वाले धोनी को देखना पसंद करते हैं फैन्स

चेन्नई सुपर किंग्स के रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 6 विकेट से हराने के बाद कोहली ने कहा,
“हर कोई गेंद को मारने वाले धोनी को देखना पसंद करते है. यह वह अद्भुत तरीका है जिस तरह से वह कर रहे है. बड़ी तस्वीर यह है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है. उनका फॉर्म भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा संकेत है.”
धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खेल कर 7 मैच जीत कर दुसरे स्थान पर चल रही है. इसी के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद काफी ज्यादा नजर अ रही हैं.
The post IPL 2018: आईपीएल के 43 मैच बाद धोनी ने खोला उपरी क्रम में बल्लेबाजी का राज appeared first on SportzWiki Hindi.