Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की जीत, रॉयल्स को 4 रन से दी मात

खेल डेस्क। आईपीएल 2018 सीजन 11 के 32वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया। पहले तो बारिश की बाधा के बीच मैच करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। जब बारिश रुकी तो दिल्ली के बल्लेबाजों ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदान पारी खेल कर मैच को एक तफा कर दिया है।

आईपीएल 2018: अब तक इन बल्लेबाजों ने दिखाएं अपने तेवर और बनाए सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के चलते यह मैच 20-20 ओवरों की बजाए 18-18 ओवर का कर दिया गया। बारिश रुकने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 12 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य मिला।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स 12 ओवर में 146 रन ही बना पाई और दिल्ली ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदे रखी है।