आईपीएल 2018 के सीजन में बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान बारिश के चलते मैच दो बार बाधित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 12 ओवर में राजस्थान को 151 रनों का लक्ष्य दिया।
लेकिन राजस्थान 5 विकेट के नुकसान पर केवल 146 रन ही बना सकी और यह मैच 4 रन से हार गई। अब दिल्ली डेयरडेविल्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम हो चुकी हैं।राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन जैसे ही टॉस हुआ इसके बाद बारिश शुरू हो गई जिससे मैच डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सका। ऐसे में निर्धारित 20 ओवरों की संख्या घटाकर 18 कर दी गई।
दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत ने मात्र 29 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक बनाए। 17.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर दिल्ली ने 196 रन बना लिए थे। लेकिन बारिश के चलते राजस्थान को 12 ओवरों में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम राजस्थान निर्धारित ओवर में केवल 146 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से बल्लेबाज बटलर ने 26 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल रहे।
डार्सी शॉर्ट ने भी 25 गेंद पर 44 रन बनाए। इस प्रकार मात्र 3.1 ओवर में ही राजस्थान ने 50 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था यह मैच राजस्थान आसानी से जीत जाएगी लेकिन सातवें ओवर में अमित मिश्रा ने पंत को पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। संजू सैमसन 3 रन, बेन स्टोक्स 1 रन तथा डर्सी शॉर्ट भी 44 रन बनाकर चलता बने। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीते के लिए 15 रनों की दरकार थी लेकिन दिल्ली की ओर से इस मैच 2 विकेट ले चुके गेंदबाज बाउल्ट ने राजस्थान को ऐसा नहीं करने दिया।