आईपीएल के 11 वें सीजन में अब कुछ ही मैच बचे हुए है इसके बाद अगले साल फिर से यही क्रिकेट का मेला देखने को मिलेगा । इस सीजन में अब तक कई जगह सट्टेबाजों को पकड़ा गया है और कल फिर एक जगह कुछ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश के गुंटूर शहरी पुलिस ने शनिवार को गुंटूर में क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया।

गुंटूर शहरी एसपी च विजया राव ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से कार, बाइक, टीवी, सेल फोन और नकदी जब्त की गई है। उन्होंने सट्टेबाजी और पंटर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
शनिवार को गुंटूर में मीडिया में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चेब्रोलू गांव के अलापति रामकृष्ण ने क्रिकेट सट्टेबाजों और पंटर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने प्रथिपुडू मंडल के कोयावरिपलेम में सट्टेबाजी केंद्रों पर छापे लगाए है।

श्री विजया राव ने कहा कि कोयावारिपलेम के क्रिकेट बुकी, पूर्णचंद्र राव और सीता नगर के सहायक वद्रणापु वेंकटेश, एटी आगराराम के ककरला अरुण बाबू, कोरीतापडू के बोडलापति शिव नागेश्वर राव, तादिकोंडा के पातालम सादिक और गुंटूर के कोकीपाती रामकृष्ण सट्टेबाजी में शामिल थे।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारियों से एक कार, दो बाइक, टीवी, 13 सेलफोन, 3 एटीएम कार्ड और 2.97 लाख रुपये नकद जब्त की है। वहीं एक और मामले में, गुंटूर शहर के नागरामपलेम पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह में उप-बुकी के रूप में काम कर रहे ए रवितेजा उर्फ नागा को गिरफ्तार किया गया है।
The post IPL 2018: एक बार फिर शर्मसार हुआ आईपीएल पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.