स्पोर्टस डेस्क:सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बासिल थंपी ने कल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। कल के मैच में थंपी ने 4 ओवरमें 70 रन देकर हैदराबार के गेंदबाज ईशांत शर्मा का 66 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कल के मैच में थंपी शुरुआती दो ओवर में 37 रन दिए और इसके बाद अंत के दो ओवरों में 33 रन देकर सबसे ज्यादा रन लुटाने का ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड का भी भारतीय गेंदबाजों के नाम है।
कल बासिल थंपी ने बेंगलुरू के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन दिए है और ईशांत शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ 4 ओवर में 66 रन लुटा चुके है। उमेश यादव ने 4 ओवर में 65 रन लूटा कर तीसरे स्थान पर है। इस सीजन में हैदराबाद ने लगभग सभी मैच अपनी गेंदबाजी के दम पर जीते हैं लेकिन कल के मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है।
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 218 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन हैदराबाद ने 204 रन ही बना सकी और मैच 14 रनों से हार गई। कल के मैच में हैदराबाद के गेंदबाजोंने बहुत ही खराब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा
Herald