Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018, KKR vs RR: कोलकाता और राजस्थान में फाइट आज, जीतने वाली टीम भिड़ेगी हैराबाद से

कोलकाता 
दो साल निलंबन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम की नजर बुधवार को प्लेऑफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में हराने पर होगी। दोनों टीमें 25 मई को ईडन गार्डंस मैदान पर खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने होंगी। इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वॉलिफायर-2 में क्वॉलिफायर-1 की हारी हुई टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हालांकि, अपने घर में होने वाले मैच के कारण कोलकाता जीत की प्रबल दावेदार है। 
 

राजस्थान का रास्त आसान नहीं
राजस्थान का प्लेऑफ में प्रवेश मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के कमजोर प्रदर्शन का भी नतीजा है। इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और उनके साथी हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के अच्छे प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत हासिल कर प्लेऑफ के करीब पहुंच गई। फिर रही सही कसर इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुंबई को मिली हार ने पूरी कर दी। इसके बाद चेन्नै सुपर किंग्स की ओर से पंजाब को मिली मात राजस्थान के लिए जश्न का कारण बन गई और उसने प्लेऑफ में प्रवेश हासिल कर लिया। 

केकेआर को इनसे उम्मीदें
कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पांच विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ में स्थान हासिल किया। कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन कोलकाता के मुख्य हथियारों में से एक हैं। इसके बाद, राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उसके पास कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, पीयूष चावला और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन हैं। नरेन चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाते हुए 15 विकेट भी लिए हैं। उनसे पहले इस सूची में शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और जैक्स कालिस का नाम शामिल है।

रसल को रोकना होगा
इसके अलावा आंद्रे रसल भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वह राजस्थान के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। राजस्थान पर नजर डाली जाए तो दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसमें गौतम भी उनका साथ दे सकते हैं। दो सप्ताह पहले ही इसी पिच पर दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी और कोलकाता ने राजस्थान को छह विकेट से हराया था। 

कब कहां देखें मैच लाइव
यहां जानें कि आप कब और कहां कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL-11 के पहले एलिमिनेटर मैच को लाइव देख सकते हैं, जो ईडन गार्डंस में आज शाम 7 बजे से होना है। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पा सकते हैं। अमेरिका में मौजूद खेल प्रेमी willow.tv पर लॉग ऑन कर लाइव मैच देख सकते हैं। खेल प्रशंसक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच की लाइव अपडेट्स, कॉमेंट्री और लाइव स्कोरकार्ड के लिए नवभारत टाइम्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

किस टीम में होंगे कौन से खिलाड़ी 
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, मिशेल जॉनसन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, इशांक जग्गी, नीतीश राणा, विनय कुमार, अपूर्व वानखड़े, रिंकू सिंह, शिवम मावी, कैमरून डेलपोर्ट, जेवोन सियर्ल्स, टॉम कुरेन और प्रसिद्ध कृष्णा। 

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरीक क्लासेन, जयदेव उनादकत, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, डार्सी शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, जाहिर खान पटकीन, बेन लाफलिन, स्टुअर्ट बिन्नी, दुश्मंथा चमीरा, अनुरीत सिंह, आर्यमान विक्रम बिरला, मिधुन एस, श्रेयस गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, जतिन सक्सेना, अंकित शर्मा और महिपाल लोमरोर।