Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 LIVE : कोलकाता से हारने के बाद राजस्थान का प्लेऑफ में जाने का रास्ता मुश्किल 

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 11 के 49वें मुकाबले कोलकाता ने अपने घरेलु मैदान ईडन गार्डन्स में राजस्थान पर 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही कोलकाता के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। कोलकाता के 13 मैचों में 7 मैच में जीत के साथ 14 अंक हो गए है
और वह इस जीत के साथ भी अंक तालिका में वह तीसरे नंबर पर है। राजस्थान की हार से प्लेऑफ में जाने का रास्ता लगभग बंद होता दिख रहा है।

राजस्थान की पारी को 142 रनों पर ढेर करने के बाद कोलकता ने 18 ओवरों में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता के कप्तान कार्तिक ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया इससे पहले सलामी बल्लेबाज लिन ने 45 और सुनिल ने 21 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूत शुरूआत दी।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.5 ओवरों में ही तेजी से 63 रन जोड़ डाले लेकिन इसके बाद टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। राजस्थान को अब अपने आ​खीरी मैच में जीत हासिल करके ​ही प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रख सकती है।



Herald