Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-2018: धोनी की आंधी के आगे उड़ जाएगा गेल का तूफ़ान

टी-20 अमूमन युवाओं का खेल माना जाता है क्योंकि इसमें एनर्जी के साथ साथ चपलता की भी ज़रुरत पड़ती है जो ज़ाहिर है उम्र के साथ कम होती जाती है. लेकिन इस साल आईपीएल में सिर्फ युवा खिलाड़ियों ही नहीं दिग्‍गजों का बल्‍ला भी जमकर बोल रहा है. धोनी, क्रिस गेल और शेन वाटसन जैसे बड़े-बड़े नाम, जिन्‍हें कई लोगों ने चुका हुआ मान लिया था, ग़ज़ब की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. मगर इन धुरंधरों ने इस आईपीएल साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ़ एक नंबर है लेकिन टैलेंट हमेशा वही रहता है. खासतौर से धोनी जो दुनिया के बेस्‍ट फिनिशर माने जाते हैं, वह अंतिम ओवरों में आकर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं. माही इस वक्‍त उसी अंदाज में बैटिंग कर रहे, जैसे शुरुआती करियर में किया करते थे.