Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: क्रिस गेल ने बताया मैं ही था आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत

जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क )। आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा नहीं खरीदे जाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है ।  उन्होंने कहा कि टीम से मुझे कॉल करके यह बताया गया था कि आपको रिटेन किया जाएगा। गेल ने आगे बताया कि दोबारा मुझसे कई बात नहीं करने से मैं समझ गया था कि मुझे शामिल नहीं किया जाए।   आरसीबी के इस पूर्व सदस्य ने कहा कि आपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बाद मुझे नहीं लगता कि कुछ साबित करने की जरुरत है ।   रिटेन नहीं किया इसके लिए मैं किसी से झगड़ा तो नहीं कर सकता लेकिन मैं इस टीम की सबसे बड़ी ताकत था ।

इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपने दो सपने भी बताए जिसमें सबसे पहले इस साल किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल की ट्रॉफई जितवाना और अगले वर्ष होने वाले विश्वकप है, वेस्टइंडीज की जीत प्रमुख है।

The post IPL 2018: क्रिस गेल ने बताया मैं ही था आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत appeared first on समाचार नामा.