
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क ) क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन फिनिशर और विकेटकीपर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के आलोचक भले ही उनकी बढ़ती उम्र पर तंज कसे रहे हैं । लेकिन मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है
और वो कहीं ना कहीं साबित करता है। धोनी में अब काफी क्रिकेट बांकी हैं । आईपीएल का मौजूदा सीजन और इसमें धोनी के लगातार प्रदर्शन ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है।
कभी इंटरनेशनल स्तर पर टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मट की सफलतापूर्वक कमान संभाल चुके धोनी अब केवल आईपीएल में ही कप्तानी करते नजर आते हैं ।
इस बार आईपीएल में वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और कई मौकों पर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चेन्नई की कप्तान धोनी ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं ।
खास बात ये है कि इस सीनज में केवल आखिरी पांच ओवरों में धोनी का स्ट्राइक रेट 228.37 का रहा है। जबकि इससे पहले धोनी आईपीएल के पूर्व के 10 सीजन में स्ट्राइक रेट 176.38 का रहा है। यह दिखाता है कि धोनी इस बार आईपीएल में दबाव क्षणों में ज्यादा निखरे हुए और बेतरह पारियां खेलते नजर आ रहे हैं।
The post IPL 2018: क्या इतिहास की सबसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं महेंद्र सिंह धोनी appeared first on समाचार नामा.



