स्पोर्ट्स डेस्क:राजस्थान रॉयल्स ने आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 31 रन से हराकर प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 164 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बेंगलुरु टीम 19.2 ओवर में 134 रन पर आल आउट हो गई।
इस हार के बाद RCB प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और राजस्थान की प्लेआॅफ में जाने की उम्मीद अभी भी कायम है। राजस्थान की जीत में राहुल त्रिपाठी और अजिंक्य रहाणे की 99 रन की साझेदारी रही और इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।
प्लेऑफ के चेन्नई और हैदराबाद ने जगह बना ली है और अब राजस्थान, कोलकता,पजांब और मुंबई में दो टीमों को अच्छी रन रेट के हिसाब से प्लेआॅफ में जगह मिल सकती है।
Herald