स्पोर्ट्स डेस्क। अब आईपीएल का रंग महिला टीम पर भी नजर आ रहा है अब महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए BCCI ने एक नया कदम उठाया है बताया जा रहा है की अब आईपीएल-11 के क्वालिफायर से पहले वानखेड़े स्टेडियम पर महिला टी-20 चैलेंज मैच होगा और इसके लिए BCCI ने दोनों टीमों आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और आईपीएल सुपरनोवा की घोषणा की है। और इसके लिए 13-13 सदस्यीय टीमें बनायी गयी है।
आईपीएल का यह मुकाबला 22 मई को खेला जाएगा। साथ ही बताया गया है की इसमे विदेश की महिला खिलाड़ी भी भाग लेगी। आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना और आईपीएल सुपरनोवा की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।
आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हिली (विकेटकीपर), सूजी बिट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जैमिमा रोड्रिग्ज, डेनिएला हेजल, शिखा पांडे, लिया ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डायलान हेमलता।
आईपीएल सुपरनोवा: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनिएला वाट, मिताली राज, मेग लैनिंग, सोफरी डिवाइन, एलिस पैरी, वेदा कृष्णामूर्ति, मोना मेशराम, पूजा वस्त्रकर, मेगन शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर)।
Herald