Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2018: कल दादी की मौत के बावजूद खेला मैच तो राहुल ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज एंड्रयू टाइ ने चार विकेट लेकर अब पर्पल कैप होल्डर बन गए है। लेकिन पारी खत्म होने के बाद टाइ ने बताया कि आज उनकी दादी का निधन हो गया है और मैं अपना ये प्रदर्शन अपनी दादी को समर्पित करता हूं। कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाए तो किंग्स इलेवन पंजाब ने सात विकेट खोकर 20 ओवर में 143 रन ही बना पाई जिसके कारण वह 15 रनों से हार गई।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने लोकेश राहुल को 11 करोड़ में खरीदा तो राहुल ने अपने पहले मैच सबसे तेज 50 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई लेकिन राहुल ने इस कल के मैच में 70 गेंद पर 95 रन बनाकर नॉटआउट रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें।

राहुल ने कल के मैच में सबसे धीमी गती से 50 रन बनाने के मामले में उन्होंने मनीष पांडे की बराबरी कर ली। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मनीष पांडे ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ही 48 गेंद पर 50 रन बनाए थे। राहुल ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 44 गेंद पर 50 रन पूरे किए थे।



Herald