Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में चीयरलीडर्स को फीस के रूप में मिलते है इतने रूपये, जानकर चौंक जाएंगे आप

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेटरों के साथ चीयरलीडर्स को भी दर्शकों का मनोरंजन का एक असाधारण मंच प्रदान किया है। हर मैच के दौरान अलग अलग टीमों की चीरलीडर्स लगने वाले हर चौके-छक्के पर अपने डांस में ग्लैमर का तड़का लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी इन चीयरलीडर्स को मिलने वाले फीस का अंदाजा लगाया है। हर चीयरलीडर की फीस टीम और परिस्थिति पर निर्भर करती है। आइये जानते है आईपीएल की आठ टीमों में से किस टीम की चीयरलीडर को सबसे ज्यादा फीस मिलती है।

प्रत्येक मैच के लिए एक चीयरलीडर 6000 से 12000 रुपये के बीच कमाती है और उन्हें टीम के जीतने पर लगभग 3000 रूपये प्रति मैच बोनस भी मिलता है। इसके अलावा अतिरिक्त उपस्थिति के लिए इन चीयरलीडर्स को 7000 से 12000 रुपये और फोटो शूट के लिए 5000 रूपये अतिरिक्त मिलते है।

कोलकाता नाईट राइडर्स - बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की टीम की चीयरलीडर्स को अन्य टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस मिलती है। नाइट राइडर्स चियर लीडर्स की वार्षिक आय लगभग 11 लाख रूपये है। अगर इनके प्रति मैच फीस की बात करें तो इन्हें 20000 रूपये और बोनस के तौर पर 6700 रूपये मिलते है।

मुंबई इंडियंस - टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की चीयरलीडर्स की वार्षिक आय लगभग 8.5 लाख रूपये और प्रति मैच 16000 रूपये और बोनस के तौर पर 6700 रूपये मिलते है।

दिल्ली डेयरडेविल्स - हालाँकि टूर्नामेंट के 10 साल होने के बावजूद दिल्ली की टीम एक बार भी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है लेकिन फिर भी इस टीम की चीयरलीडर्स खिलाडियों और फैंस का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस टीम की चीयरलीडर्स की वार्षिक आय लगभग 2.6 लाख रूपये और प्रति मैच फीस 10,000 रूपये है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - आरसीबी टूर्नामेंट की सबसे ग्लैमरस टीमों में एक है और इस टीम की चीयरलीडर्स को वार्षिक 5.3 लाख रूपये और प्रति मैच 16000 और बोनस के रूप में 3300 रूपये मिलते है।

राजस्थान रॉयल्स - खिलाड़ियों और फैंस का उत्साह बढ़ाते रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स की चीयरलीडर्स को हर साल 3.3 लाख रूपये और प्रति मैच 12000 रूपये फीस के तौर पर मिलते है।

किंग्स इलेवन पंजाब - इस टीम की चीयरलीडर्स को प्रति वर्ष लगभग 2.6 लाख रूपये और प्रति मैच 10,000 रूपये और बोनस के तौर पर 3300 रूपये मिलते है।

सनराइज़र्स हैदराबाद - 2016 की आईपीएल चैम्पियन सनराइज़र्स हैदराबाद की चीयरलीडर्स को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की तरह ही प्रति वर्ष लगभग 2.6 लाख रूपये और प्रति मैच 10,000 रूपये मिलते है।

चेन्नई सुपरकिंग्स - टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपरकिंग्स की चीयरलीडर्स को प्रति वर्ष लगभग 2.6 लाख रूपये और प्रति मैच 10,000 रूपये मिलते है।



Herald