स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल-11 के लीग चरण के प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल एकादश का चयन किया है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। विराट ने इस आईपीएल के 14 मैचों में 530 रन बनाए हैं और जिसमें चार अर्धशतक शामिल है।
आईपीएल एकादश में चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उमेश यादव, किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल और पंजाब के एंड्रयू टाई, कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नारायण और दिनेश कार्तिक, सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियम्सन और राशिद खान, दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत और मुंबई इंडियन्स के जसप्रीत बुमराह को इस टीम में जगह मिली है।
आईपीएल एकादश : केन विलियम्सन (कप्तान), लोकेश राहुल, सुनील नारायण, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), एंड्रयू टाई, राशिद खान, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह ।
Herald