Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद को यूं हराकर प्लेऑफ में पहुंची KKR

 
राजीव गांधी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को केकेआर का सामना मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद से था। सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शिखर धवन की फिफ्टी की मदद से हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या रहा इस मैच में खास…
 
सनराइजर्स हैदराबाद के एलेक्स हेल्स राष्ट्रीय टीम के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। ऐसे में उन्होंने श्रीवत्स गोस्वामी को शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9वें ओवर में ही 74 रन जोड़ दिए। गोस्वामी 35 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 36 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। सीयरलेस ने विलियमसन को रसल के हाथों कैच कराकर इस पारी का अंत किया।
 
शिखर धवन ने 38 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर की 32वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। हालांकि वह अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। जब धवन आउट हुए तो सनराइजर्स का स्कोर 15.1 ओवर में 141 रन था। लेकिन इसके बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरने लगे। आखिरी पांच ओवर में सनराइजर्स ने 31 रन नबाए और सात विकेट खोए। पी. कृष्णा ने पारी का आखिरी ओवर फेंका। इसमें एक रन आउट समेत कुल चार विकेट गिरे।
 
कोलकाता नाइट राइडर्स को क्रिस लिन और सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 3.3 ओवर में ही 50 रन जोड़ डाले। नरेन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने संदीप शर्मा के एक ही ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। नरेन को शाकिब अल हसन ने आउट हुए। 10 गेंदों पर 29 रनों की अपनी पारी में नरेन ने चार चौके और दो छक्के लगाए।