इण्डियन प्रीमियर लीग का 49वां मुकाबला आज, यानि 15 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम प्ले आॅफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएगी।
ऐसे में आज हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेइंग इलेवन टीम के बारे में बताना चाहेंगे,जो आज,यानि 15 मई को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
- क्रिस लिन

केकेआर टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को शुरूआती ओवर में बड़ी तेजी के साथ रन बनाने में माहिर माना जाता है. इसके अलावा उन्होंने पिछले मैच में 27 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह देना लगभग तय माना जा रहा है.
2.सुनील नारायण

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुनील नारायण ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। ऐसे में इस बार फिर उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी का इंतजार उनके फैन्सों को रहेगा।
3. राॅबिन उथप्पा

उथप्पा के पास न केवल बड़े शाॅट्स खेलने की क्षमता है,बल्कि अपने बल्ले के दम पर बड़ी पारी खेलकर जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है.
4. एंड्रयू रसैल

गगनचुम्बी छक्के और चौके मारने में माहिर माने जाने वाले एंड्रय रसैल ने पिछले मैच के दौरान 221.43 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. ऐसे में उनके बल्ले से एक बार फिर जमकर रन बरसते हुए मिल सकते हैं।
5. दिनेश कार्तिक( कप्तान)

केकेआर टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पिछले मैच में पंजाब टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा बतौर कप्तान भी अपनी टीम के लिए कई अहम फैसले लिए। ऐसे में एक बार फिर उनकी कप्तानी की बागडोर में केकेआर टीम शानदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।
6. नितीश राणा

बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा गेंदबाजी में भी इस सीजन के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में उनकी जरूरत टीम को जरूर रहेगी। ऐसे में वे एक बार फिर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
7. शुभमन गिल

इस सीजन के आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज ने अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर कई दफा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी हेै। ऐसे में एक बार फिर राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलते हुए गिल नजर आ सकते हैं.
8.विनय कुमार

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विनय कुमार इस सीजन के आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शऩ नहीं कर सके हैं. बावजूद इसके केकेआर टीम की तरफ से उन्हें इस बार मौका दिया जा सकता है।
9. पीयूष चावला

दाए हाथ के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला के पास अपनी गेंदबाजी के दम पर कई दफा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्हें टीम में जगह दी सकती है।
10. जेवन सियरलेस

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेवन सियरलेस के पास शुरूआती ओवर में विकेट निकालने की क्षमता है। ऐसे में वे एक बार फिर केकेआर टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं,
11. कुलदीप यादव

अपने गेंदबाजी के असाधारण प्रदर्शन के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खास मुकाम हासिल कर चुके कुलदीप यादव को केकेआर टीम के प्रमुख गेंदबाजों में गिना जाता रहा है। ऐसे में वे राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
The post KKRvRR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले केकेआर ने किया अपनी अंतिम XI का ऐलान, इस दिग्गज की लम्बे समय बाद हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.