Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsRR : टॉस रिपोर्ट: कप्तान कार्तिक ने टॉस जीत बताई पहले गेंदबाजी करने का कारण, टीम में हुई दिग्गज की वापसी

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम और राजस्थान रॉयल की टीम के बीच आईपीएल 2018 का 49वां मैच कोलकता के ईडन गार्डन स्टेडियम पर खेला जाना है.

आपकों बता दे, कि दोनों ही टीमों ने अबतक आईपीएल 2018 में कुल 12 मैच खेले है. जिसमे से दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते है और 6-6 मैच हारे है.

दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके है 17 आईपीएल मैच 

आपकों बता दे, कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम और राजस्थान रॉयल की टीम के बीच अबतक कुल 17 आईपीएल मैच खेले गये है. जिसमे से 9 मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने जीते है और 7 मैच कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीते है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

वही कोलकाता के इडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गये है. जिसमे से 4 मैच केकेआर की टीम ने जीते है और एक मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने जीता है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजो को मदद करती है और आज भी यहां की पिच स्पिन गेंदबाजो के लिए मददगार साबित हो सकती है. शुरूआत में पिच में नमी भी होगी. जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलेगा. इस पिच में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होने वाला है.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस 

आपकों बता दे, कि कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है और इस मैच का टॉस कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

दिनेश कार्तिक ने टॉस के वक्त कहा, “हम लक्ष्य का पीछा इस आईपीएल में अच्छी तरह से कर रहे है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते है और लक्ष्य का पीछा करना चाहते है.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Kolkata Knight Riders (Playing XI): Chris Lynn, Sunil Narine, Robin Uthappa, Andre Russell, Dinesh Karthik(w/c), Nitish Rana, Shubman Gill, Javon Searles, Prasidh Krishna, Shivam Mavi, Kuldeep Yadav

Rajasthan Royals (Playing XI): Jos Buttler(w), Ajinkya Rahane(c), Sanju Samson, Ben Stokes, Rahul Tripathi, Stuart Binny, Jofra Archer, Krishnappa Gowtham, Jaydev Unadkat, Ish Sodhi, Anureet Singh

The post KKRvsRR : टॉस रिपोर्ट: कप्तान कार्तिक ने टॉस जीत बताई पहले गेंदबाजी करने का कारण, टीम में हुई दिग्गज की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.