Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsKXIP : जाने आंकड़ो के आधार पर किस टीम का पलड़ा भारी, किसे करेगी पिच मदद और क्या होगी टॉस की भूमिका?

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2018 का 50वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है.

इस मुकाबले के चलते ही हम आपकों वानखेड़े स्टेडियम के सभी आँकड़ों के बारे में बताएंगे और दोनों टीमों के बीच अबतक हुए आपस के मुकाबलों के बारे में बताएंगे.

दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके है 21 आईपीएल मैच 

आपकों बता दे, कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक आईपीएल में कुल 21 आईपीएल मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 11 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है और 10 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए है.

वही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गये है. जिसमे से 4 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है और 3 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए है.

क्या कहते है वानखेड़े स्टेडियम के आँकड़े ?

आपकों बता दे, कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 63 आईपीएल मैच खेले गये है. जिसमे से 32 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए है और 31 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए है.

वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 164 रन का है. वही बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 152 रन का है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 235 रन का है. जो आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था. वही इस मैदान पर सबसे कम रन का स्कोर 67 रन का है. जो केकेआर की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था.

पिच बल्लेबाजों को करेगी मदद

आपकों बता दे, कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी. पिच पर जमकर रन बन सकते है. यह मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है और इस आईपीएल में भी इस मैदान पर जमकर रन बने है. यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है.

The post MIvsKXIP : जाने आंकड़ो के आधार पर किस टीम का पलड़ा भारी, किसे करेगी पिच मदद और क्या होगी टॉस की भूमिका? appeared first on SportzWiki Hindi.