ODI रैंकिंग में टीम इंडिया ने गंवाया ताज, इंग्लैंड बनी नंबर 1

इटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत टीम ने अपना पहला स्थान गंवा दिया है. ICC की रैंकिंग की सालाना अपडेट के बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पिछले काफी वक्त से वनडे में शानदार खेल दिखाने वाली इंग्लैंड ने रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है.

रैंकिंग में अपडेट के बाद इंग्लैंड की टीम को 8 प्वाइंट का फायदा हुआ है और वह 125 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं नई अपडेट में भारतीय टीम को 1 प्वाइंट का नुकसान हुआ है और अब उसके रैंकिंग में 122 अंक रह गए हैं.

इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेली गई पिछली 6 सीरीज में जीत हासिल की है. इतना ही नहीं मोर्गन की कप्तानी में खेली गई 10 में 9 सीरीज इंग्लैंड जीतने में कामयाब रही है.

रैंकिंग में सबसे बड़ा झटका वर्ल्ड चैपियन ऑस्ट्रलिया को लगा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब रैंकिंग में 104 प्वाइंट्स के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम का चैपियन्स ट्रॉफी जीतने की वजह से 6 प्वाइंट्स का फायदा हुआ है.

रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम 93 प्वाइंट्स हासिल करके 7वें नंबर को बचाए रखने में कामयाब हुई है. श्रीलंका की टीम को ताजा अपडेट के बाद 7 प्वाइंट्स का नुकसान झेलना पड़ा है.

इससे पहले ICC ने कल टेस्ट रैंकिंग जारी की थी, जिसमें भारतीय टीम ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा था.