इण्डियन प्रीमियर लीग 44 वां मैच शनिवार,यानि 12 मई को सनराइजर्स कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम प्ले आॅफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएगी।
आज हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करना चाहेगे,जो शनिवार,यानि 12 मई को क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी।
ओपनर बल्लेबाज
1.के एल राहुल

25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज के एल राहुल ने इस सीजन के आईपीएल में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने गए हैं। उन्होंने कई दफा अपनी बल्ले से न सिर्फ रन बरसाए,बल्कि अपनी टीम को कई दफा जीत भी दिलायी। ऐसे में उन्हें जगह देना लगभग तय माना जा रहा है।
2.क्रिस गेल

इस सीजन के आईपीएल में किंग्स इलेवन प्ंजाब की तरफ से 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदे गए क्रिस गेल अपनी फिटनेस से लगातार जूझ रहे थे। ऐसे में उन्हें पंजाब टीम की तरफ से लगातार मैच खेलते हुए नजर नहीं आए। हालांकि इसके बावजूद उन्हें जब भी मौका मिला,अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।
3.मंयक अग्रवाल

दाएं हाथ के बल्लेबाज मंयक अग्रवाल को तेजी से रन बनाने में माहिर माना जाता है। ऐसे में उन्हें अन्तिम एकादाश में जगह देना लगभग तय माना जा रहा है।
मध्यक्रम बल्लेबाज
4.युवराज सिंह

इस बार के आईपीएल में युवराज सिंह का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उन्होंने न केवल बल्लेबाजी से बल्कि फील्डिंग से भी अपने फैन्सों के निराश किया,बावजूद इसके उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा सकता है।
5. करूण नायर

26 वर्षीय करूण नायर चौथे नंबर पर टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। इसका कारण उनके पास तेजी से रन बनाने के साथ बड़े शाॅट्स खेलने की भरपूर क्षमता है।
6. डेविड मिलर

बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर आखिरी के ओवर में बड़े शाॅट्स खेलकर अपनी टीम के लिए बड़ी तेजी से रन बटोर सकते है। इसके अलावा बतौर फिनिशऱ भी कई दफा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। ऐसे में उन्हें संभावित प्लेइंग इलेवन में खेलाना लगभग तय है।
गेंदबाजी क्रम
7. रविचन्द्रन अश्विन (कप्तान)

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन बतौर कप्तानी भी टीम के लिए अहम योगदान दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में बतौर स्पिनर गेंदबाज के अलावा बल्ले से भी जमकर रन बरसाते हुए नजर आ चुके है. ऐसे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
9. एंड्रयू टाय

आॅस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबज एंड्रूय टाय टीम मे बतौर फ्रंट गेंदबाज की भूमिका में सबसे अहम गेंदबाज माने जाते हैं। इसके अलावा उनके पास जल्दी विकेट निकालने के साथ रन रोकने की काबिलियत है।
10.बरिंदर सरन

बरिंदर सरन अपने गेंदबाजी से कई दफा विपक्षी टीम के गेंदबाजों को परेशान किया है। उनके पास वेरीएशन के साथ गेंदबाजी करने का हुनर है।
11. मुजीब उर रहमान

युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं।उनके पास विकेट निकालने के साथ रन रोकने की भी काबिलियत मौजूद है। ऐसे में इस बार आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मंयक को टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह देना लगभग तय है।
The post PLAYING XI: केकेआर के खिलाफ इन XI खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी किंग्स XI पंजाब, इस दिग्गज की होगी टीम से छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.