आईपीएल का 48वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी है। आरसीबी की टीम को अगर टूर्नामेंट में रहना है, तो आज का मैच जीतना ही पड़ेगा। उनके पास हार की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में अगर मैच हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ में क्वालिफाई करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में वो भी जीतने की काफी कोशिश करेगी।
आरसीबी की प्लेयिंग इलेवन
अब आज ऐसी परिस्थिति में विराट कोहली अपने किस प्लेयिंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
आइए डालते हैं आरसीबी की प्लेयिंग इलेवन पर एक नजर:-
- पार्थिव पटेल
नंबर एक पर पार्थिव पटेल ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। इस वजह से हम पहले नंबर पर पार्थिव को ही रखेंगे।
2. क्विंटन डी-कॉक
दूसरे नंबर पर पिछले मैच में विराट कोहली ने मोईन अली को ओपनिंग भेजकर सबको चौंका दिया था। हालांकि मोईन अली बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसलिए इस मैच में उनकी जगह विराट क्विंटन डी-कॉक को मौका दे सकते हैं। जिससे आरसीबी की कीपिंग भी मजबूत हो जाएगी।
3. विराट कोहली (कप्तान)
नंबर तीन पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली रहेंगे। विराट कोहली ने पिछले मैच में शानदार 70 रन की पारी खेली थी। फैन्स को उम्मीद है कि विराट इसी तरह अब अपनी टीम को जीत दिलाते रहेंगे।
4. एबी डिविलियर्स

नंबर 4 पर एबी डिविलियर्स ही रहेंगे। पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में उनका इस नंबर पर रहकर चलना काफी जरूरी है।
5. मंदीप सिंह

नंबर पांच पर मंदीप सिंह रहेंगे। मंदीप ने इस सीजन में छोटी-छोटी बहुत सारी पारियां खेली हैं। लिहाजा आरसीबी में फिनिंश करने की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर होगी।
6. कॉलिन डी ग्रांडहोम

कॉलिन ने सनराइजर्स के खिलाफ बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की थी, वहीं वो गेंद से भी अच्छा कमाल दिखाते हैं। ऐसे में वो इस टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका में खेलेंगे।
7. वॉशिंग्टन सुंदर

नंबर 7 पर एक बार फिर सरफराज खान की जगह वॉशिंग्टन सुंदर को लेना चाहेंगे। सुंदर अपने स्पिन गेंदों से मोईन अली की कमी पूरी करेंगे। वहीं अपनी बल्लेबाजी से सरफराज खान की।
8. टिम साउदी

टिम साउदी टीम में एक तेज गेंदबाजी की भूमिका में रहेंगे, लेकिन वो साथ में बल्लेबाजी की भूमिका भी निभा सकते हैं।
9. उमेश यादव
उमेश यादव में इस सीजन में आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की है। ऐसे में उनके ऊपर एक बार फिर तेज गेंदबाजी की मुख्य जिम्मेदारी होगी।
10. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने भी अपनी टीम के लिए पिछले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है। ऐसे में इस बार भी मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।
11. युजवेंद्र चहल

चहल के ऊपर आरसीबी के स्पिन विभाग की मुख्य जिम्मेदारी होगी। चहल ने पिछले मैच में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में वो आज के मैच में भी अच्छी स्पिन गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
The post PLAYING XI: किंग्स XI पंजाब के खिलाफ बैंगलोर की टीम में एक बार फिर होगी दिग्गज की वापसी, जाने कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.