Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: मई में 70.27 प्रतिशत मैच जीतती है मुंबई इंडियंस

आईपीएल का खेल काफी रोमांचक साबित होता है. 56 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. हर टीम एक न्य ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लेती है. अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक निर्णय का पता नहीं लगाया जा सकता.

समय के साथ होता है परिवर्तन 

इसी के साथ ही मौजूदा आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियन्स की एक अनोखी बात सामने आई. मुंबई की टीम के अभी तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो एक बहुत ही ख़ास बात सामने आई है. पिछले 5 सालों में अप्रैल में मुंबई का प्रदर्शन जितना खराब रहा है उतना ही अच्छा मई में रहा है.

आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में मुंबई इंडियन्स की जीत का प्रतिशत 41.66 रहा है. तो वहीं मई में मुंबई का जीत का प्रतिशत 70.27 रहा है. अप्रैल के महीने में टीम ने 15 मैच जीते और 21 मैच गंवाए हैं. इसी के साथ मई में टीम ने 26 मैच में जीत और 11 मैच में हार मिली.

शुरुआत से कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन 

इस बात पर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले मैच के बाद आयोजित सेरेमनी में कहा कि,

“हम मई में टीम के रूप में उभरते हैं, मैं सिर्फ इच्छा और उम्मीद कर सकता हूँ कि हम शुरुआत से ही टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करें. हर समय अच्छा प्रदर्शन आसान नहीं है. मगर हम शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”

इसी के साथ रोहित शर्मा ने कहा,

“मैं खुश हूं कि हम एकजुट होकर टीम के रूप में खेले हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है. ईशान की निडर बल्लेबाजी टर्निंग पॉइंट रही. 21 गेंदों में ईशान ने 6 छक्के मारे जिसमें 4 एक के बाद एक जड़े. ईशान ने 21 गेंदों में 62 रन बनाए. जिसके कारण मैच में मुंबई इंडियन्स का पलड़ा भारी करने का श्रेय ईशान किशन को जाता है.”

हमने कैच छोड़कर की गलती 

कोलकाता को 102 रन की मिली बड़ी हार के बाद टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, “200 पार का स्कोर हमेशा कठिन रहता है. हमने ठीक बल्लेबाजी नहीं की. हमने कैच छोड़कर गलती की. नहीं तो शायद मैच का परिणाम बदल सकता था. हमने पॉवर प्ले में विकेट गंवाए, जबकि यह बैटिंग विकेट था.”

The post RECORD: मई में 70.27 प्रतिशत मैच जीतती है मुंबई इंडियंस appeared first on SportzWiki Hindi.