Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: IPL 2018 के एकलौते विदेशी कप्तान केन विलियम्सन के नाम दर्ज हुआ ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आईपीएल के हर मैच में रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है. साथ ही इसका हर मैच बहुत शानदार साबित होता है. इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. विलियमसन 8 टीमों में इकलौते विदेशी कप्तान हैं. बाकी सभी टीमो के कप्तान भारतीय हैं.

विलियमसन ने हासिल की उपलब्धि 

केन विलियमसन का प्रदर्शन काफी शानदार साबित हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भले ही शानदार पारी खेलने वाले कप्‍तान केन विलियमसन अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को जीत नहीं दिला सके हों बावजूद इसके उन्‍होंने इस दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की.

विलियमसन ने आईपीएल में 1,000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में सबसे कम पारियो में एक हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार रात आईपीएल का 51वां मैच खेला गया.

विलियमसन ने पूरे किये 1,000 रन  

इस मुकाबले में विलियमसन अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे थे. एक समय ऐसा लगा कि वह अपनी टीम को आसानी से जीत दिला देंगे लेकिन रन गति को तेज करने की कोशिश में मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वह तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर बाउंड्री के नजदीक कोलिन डि ग्रैंडहोम के हाथों आउट हो गए.

विलियमसन ने 42 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्‍कों की मदद से 81 रन बनाए. हालांकि इस मुकाबे में उनकी टीम को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा. शानदार फॉर्म में चल रहे विलियमसन के आईपीएल में 1,000 रन पूरे हो गए हैं.

पांचवें नंबर पर पहुंचे विलियमसन 

विलियमसन ने 28वीं पारी में एक हजार रन पूरे किए. 28 मैचों में विलियमसन के कुल 1,036 रन हो गए हैं. वह सबसे कम पारियों में एक हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्‍लेबाज हैं. इससे पहले किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके शॉन मार्श ने 21 जबकि मुंबई इंडियंस के लिए लेंडल सिमंस ने 23 मैचों में यह यह उपलब्धि हासिल की थी. मैथ्‍यू हेडन 25 और क्रिस गेल 27 पारियों में एक हजार रन बना चुके हैं.

The post RECORD: IPL 2018 के एकलौते विदेशी कप्तान केन विलियम्सन के नाम दर्ज हुआ ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.