Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: शिखर धवन ने इतिहास रचते हुए यह शानदार रिकॉर्ड किया अपने नाम

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जा रहे दूसरे क्वालीफायर मैच में धवन ने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन का बल्ला आईपीएल में जमकर बोला है. उन्होंने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में अपने चार हज़ार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं.

दूसरे क्वालीफायर मैच में किया यह कारनामा 

शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर के चार हजार रन आईपीएल के 11 वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच में पूरे किए है. इस मैच से पहले उनके नाम 3,998 रन थे. दो रन बनाते ही उन्होंने चार हजार रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया. इस मैच में उन्होंने 34 रनों की पारी खेली. इसलिए इस समय उनके नाम 4032 रन हो गए हैं.

अभी तक 142 मैच खेल चुके धवन ने 32 अर्द्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.68 रहा है. जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 95 रन का है. उन्होंने अपनी इन परियों में 458 चौके और 84 छक्के लगाए हैं.

इस आईपीएल सीजन की बात करें तो धवन ने इस सीजन में 15 मैच खेलते हुए 471 रन बनाए हैं. जिसमें नाबाद 92 रनों की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है. इस दौरान उन्होंने 13 छक्के और 57 चौके जड़े हैं. जबकि स्ट्राइक रेट 139.34 का रहा है.

धवन से पहले इन खिलाड़ियों के नाम है ये रिकॉर्ड 

शिखर धवन से पहले सात खिलाड़ियों ने चार हजार रन पूरे किए हैं. खास बात ये है कि इनमे से डेविड वार्नर को छोड़ दें तो सभी भारतिय बल्लेबाज ही हैं. सबसे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना ने अपने नाम किया है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वह नंबर एक पर हैं. जबकि इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी , गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा और डेविड वार्नर चार हजार के क्लब में शामिल हैं.

The post RECORD: शिखर धवन ने इतिहास रचते हुए यह शानदार रिकॉर्ड किया अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.