Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन ही अपने नाम दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. इसका पहला मैच कल यानी 24 अप्रैल को लॉर्ड्स मैदान में खेला गया. यह मैच काफी शानदार साबित हुआ. मैच के पहले दिन शानदार प्रदर्शन कर के पाकिस्तान ने मैच अपने हक़ में कर लिया. इसी के साथ इंग्लैंड टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

इंग्लैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 58.2 ओवरों में महज 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह इंग्लैंड टीम का घरेलू मैदान में अब तक का सबसे कम स्कोर रहा. इसी के साथ ही इंग्लैंड के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया.

नहीं चली इंग्लैंड की बल्लेबाजी 

इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक 70 रन एलिस्टर कुक ने बनाए. जबकि बेयरेस्टो ने 27, बेन स्टोक्स ने 38 रन और जॉस बटलर ने अपनी टीम के खाते में 14 रन बटोरे. इसी के साथ ही इंग्लैंड टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे. पर महज 16 रनों में इंग्लैंड ने अपनी टीम के 5 बल्लेबाजो को खो दिया और टीम महज 184 रनों पर सिमट गयी.

पाकिस्तान ने मारी बाजी 

पाकिस्तान की तरफ से अब्बास ने 4 विकेट और हसन अली ने 4 विकेट लिए इसके अलावा आमिर और अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल हुए. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बना पाई हैं. अजहर अली 18* और हरीश सोहेल 21* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.

पाकिस्तान को दिन का एकमात्र झटका इमाम उल हक़ के रूप में लगा. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 4 रन बनाए. वह स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर LBW हुए.

पाकिस्तान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इसी के साथ पाकिस्तान के लिए निश्चित तौर पर टॉस  हारना अच्छा रहा, क्योंकि इंग्लैंड का शीर्ष क्रम जल्द ही लड़खड़ा गया. मोहम्मद अब्बास ने मार्क स्टोनमैन को मैच शुरू होते ही रन आउट करके पाकिस्तान को पहली सफलता दिलायी. रूट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन केवल चार रन बनाकर पविलियन लौट गये. उन्होंने हसन अली की बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर और कप्तान सरफराज अहमद को कैच थमा कर अपना बहुमूल्य विकेट फ्री में दे डाला.

The post RECORD: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन ही अपने नाम दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.