Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRH VS CSK Match Preview : हैदराबाद पर चेन्नई पड़ेगी भारी, नंबर दो टीम इतनी बार रह चुकी है चैंपियन

सनराइजर्स हैदराबादमुंबई। आईपीएल सीजन 11 का पहला प्‍लेऑफ मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी होगी। मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद भले ही प्‍वाइंट्स टेबल में चेन्‍नई से ऊपर रही है। लेकिन इस मुकाबले में चेन्‍नई को काफी मजबूत माना जा रहा है। वहीं इसके साथ ही एक दिलचस्‍प वाकया यह भी है कि प्लेऑफ़ में जो टीम नंबर दो पर रही है, वो पांच बार चैंपियन बनी है, जबकि नंबर वन टीम सिर्फ दो बार ही ख़िताब जीत सकी है।

बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में जो टीम विजेता रहेगी वह आईपीएल के फाइनल में सीधे प्रवेश करेगी। वहीं अगर बात करें चेन्नई और हैदराबाद की तो लीग स्टेज के प्रदर्शन के हिसाब से चेन्नई का पलड़ा भारी लगता है, क्योंकि लीग के दौरान दोनों के बीच दो मैच हुए और दोनों ही मैच चेन्नई ने जीते थे।

चेन्नई आईपीएल के आठ सीज़न में खेली है और 2010 और 2011 में चैंपियन बनी जबकि 2008, 2012, 2013 और 2015 में उप-विजेता रही है। मैच फ़िक्सिंग के आरोप की वजह से वह 2016 और 2017 में आइपीएल से सस्‍पेंड भी रह चुकी है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्‍स : अंबाती रायडू, शैन वॉटसन, डू प्लेसिस, सुरेश रैना, दीपक चाहर, धोनी (कप्तान), इमरान ताहिर, ड्वान ब्रावो, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, लुंगी नगिदी

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन, राशिद ख़ान, मनीष पांडे, शिखर धवन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमन साहा, यूसुफ पठान, संदीप शर्मा, कार्लोस ब्रेथवेट, शाकिब अल हसन

The post SRH VS CSK Match Preview : हैदराबाद पर चेन्नई पड़ेगी भारी, नंबर दो टीम इतनी बार रह चुकी है चैंपियन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.