मुंबई इंडियंस की टीम ने अब फिर से पल्टी मार दी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है जिसके कारण अब ये कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ़ में पहुँचने के लिए करारी टक्कर दे रही है।
बता दें कि 6 मई को वानखेड़े स्टेडियम पर इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें होम टीम मुंबई ने केकेआर को हरा दिया था। वहीं अब कल दोनों टीमों के बीच फिर से मुकाबला खेला जाने वाला है।
इस मैच में भी हमें कई रिकॉर्ड देखने को मिल सकते है तो आइये एक नजर डालते है।
73 – मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक अपने आईपीएल कैरियर में कुल 4438 रन बनाये है और इन्हें अपने 4500 रन पूरे करने के लिए 62 रनों की दरकार है। हालांकि बात यह भी है कि इन्होंने अभी तक इस सीजन में बहुत खराब प्रदर्शन किया है।

5 – वहीं टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है हालाँकि इन्हें पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था। इन्होंने अपने आईपीएल कैरियर में अभी तक 495 रन बनाये है और 500 रनों के लिए 5 और रनों की जरुरत है।
1 – कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पियूष चावला जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 विकेट लिए है और अगर इस मैच में एक विकेट ले लेते है तो ये किसी टीम के खिलाफ अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ देंगे क्योंकि इन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा मुंबई और दिल्ली के खिलाफ 20-20 विकेट लिए है।

1 – वहीं कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में शामिल होते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर आ जायेंगे, इनसे आगे अभी सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 170 मैच खेले है।
4 – अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा मैच में अगर 4 चौके लगा देते है तो इनके आईपीएल में 400 चौके पूरे हो जायेंगे। इनसे पहले 5 बल्लेबाजों ने आईपीएल में 400 या इससे ज्यादा चौके लगाये है।

इस प्रकार यह मुकाबला भी बाकी मैचों की तरह रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें कई रिकॉर्ड बन सकते है। यह मैच कल रात 8 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर खेला जाने वाला है।
The post STATS: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है इतिहास रचने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.