मुंबई
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 186/8 रन बनाए हैं. मिशेल मैक्लेनघन (11) और मयंक मार्कंडेय (7) नाबाद लौटे. हार्दिक पंड्या (9) को एंड्रयू टाय ने अपना शिकार बनाया, अश्विन ने कैच पकड़ा. उन्होंने 170 के स्कोर पर मुंबई को 8वां विकेट गिरा. बेन कटिंग (4) को अक्षर पटेल ने लपका, अश्विन ने मुंबई को 160 रनों पर दिया सातवां झटका दिया.
पोलार्ड ने मुंबई की पारी संभाली, फिफ्टी बनाई
कीरोन पोलार्ड (50 रन, 23 गेंदों में ) का बेशकीमती विकेट कप्तान आर.अश्विन ने लिया, एरॉन फिंच ने वह कैच पकड़ा. 152 रनों के स्कोर पर मुंबई ने छठा विकेट गंवाया. पोलार्ड ने शानदार वापसी करते हुए 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले आक्रामक दिख रहे क्रुणाल पंड्या (32) को मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया, अंकित राजपूत ने वह कैच पकड़ा. 136 के स्कोर पर मुंबई ने अपना पांचवां विकेट गंवाया. कप्तान रोहित शर्मा (6) भी टिक नहीं पाए. उन्हें युवराज सिंह ने लपका, अंकित राजपूत ने मुंबई को 71 रनों पर चौथा झटका दिया.
टाय ने लगातार गेंदों पर मुंबई के विकेट निकाले
एंड्रयू टाय ने छठे ओवर में लगातार दो झटके दिए. पहले उन्होंने ईशान किशन (20) को मार्कस स्टोइनिस के हाथों लपकवाया. 59 रनों के स्कोर पर यह दूसरा विकेट गिरा. अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव (27) भी चलते बने. विकेट के पीछे केएल राहुल ने कैच पकड़ा. एक ही स्कोर पर मुंबई ने अपना तीसरा विकेट गंवाया. इससे पहले इविन लुइस (9) को एंड्रयू टाय ने बोल्ड कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई. 37 रनों के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस ने पारी की शुरुआत की थी.