आईपीएल की शुरुआत भारत के क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए की गई थी। इसका फायदा हुआ भी है। भारत में पहले के मुकाबले आज के क्रिकेटर ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। आज भारत के अनकैप्ड प्लेयर भी दुनिया के बड़े-बड़े इंटरनेशनल क्रिकेटरों को अपनी लाजबाव खेल दिखाकर उन्हें चौंका रहे हैं।
आईपीएल से भारतीय क्रिकेट को हुआ फायदा

इस बार के आईपीएल सीजन में इस बात का नमूना देखने को मिल रहा है। भारत के कई युवा क्रिकेटर अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को पानी पिला रहे हैं। भारत के कई युवा क्रिकेटर जिनमें पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे, संजू सैम्सन, ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ी हैं जो अपने खेल से सभी का मन मोह रहे हैं।
भारत के घरेलू क्रिकेटर विदेशी क्रिकेटरों से बेहतर

इन्हीं में से एक क्रिकेटर लोकेश राहुल भी हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल ने अपने खेल में जिस परिपक्वता का प्रदर्शन किया है। उसे देखकर लगता नहीं कि उनके पास महज दो-तीन साल का ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है।

किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने अपने खिलाड़ी लोकेश राहुल समेत भारत के सभी युवा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कहा कि,
“भारत के घरेलू क्रिकेटरों में विदेशी क्रिकेटरों से ज्यादा टैलेंट है.”
स्पोर्ट स्टार से बात करते हुए ब्रैड हॉज ने कुछ सवालों का जबाव दिया।
सवाल- लोकेश राहुल, क्रिस गेल और मुजीब रहमान जैसे खिलाड़ियों को देखकर आप को लगता है कि इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑक्सन में पैसे सहीं जगह खर्च किए हैं?
जबाव-
“बिल्कुल, नीलामी के वक्त यह बहस का विषय रहता है ,लेकिन अगर आपको अच्छे खिलाड़ी चाहिए तो पैसों का मापदंड नहीं होना चाहिए.”
सवाल- क्या आप अश्विन की कप्तानी से खुश हैं?
जबाव-
“हां, लेकिन मैं इससे हैरान नहीं हूं क्योंकि अश्विन को शुरू से ही क्रिकेट की अच्छी समझ है.”
सवाल- लोकेश राहुल के बारे में आप क्या सोचते हैं?
जबाव-
“क्या टैलेंट है! लाजबाव टैलेंट। उनके पास शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स है और इसलिए वो ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार भी है। उसके लिए वो काफी मेहनत भी करते हैं। जो बुमराह की गेंदों पर कवर के ऊपर से छक्का लगा सकता है, उसके पास बहुत टैलेंट है। उनके अलावा अंकित राजपूत की गेंदबाजी से भी मैं काफी खुश हूं.”
सवाल- अभी तक आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा किस टीम के साथ रहकर आनंद आया है?
जबाव-
“राजस्थान रॉयल्स, राहुल द्रविड के साथ रहकर मैंने काफी कुछ सीखा है.”

सवाल- आपके अनुसार कौनसी चीज आईपीएल को ज्यादा स्पेशल बनाती है?
जबाव-
“आईपीएल में भारत के घरेलू क्रिकेटरों में काफी टैलेंट भर दिया है। वो विदेशों के बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से भी ज्यादा टैलेंटेड हैं। इसके अलावा फिल्मी सितारों की आईपीएल में रूची, और सबसे ज्यादा यहां का क्राउड आईपीएल को मोस्ट स्पेशल बनाता है.”
The post ब्रैड हॉज को किंग्स XI पंजाब के साथ नहीं बल्कि इस आईपीएल टीम के साथ जुड़कर लगा था सबसे अच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.